https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहार

5 वर्ष 10 महीने की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो नियाना रचा इतिहास।

नियाना ने महज 1 मिनट 56 सेकंड्स में विश्व के सभी 195 (यूएन रेकॉग्निसड) देशों के नाम रुपरेखा मानचित्र पर पहचानते हुए बताए हैं।

चम्पारण केसरी,दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,घोड़ासहन:- प्रखंड क्षेत्र के घुघआ निवासी आईपीएस रवीन्द्र कुमार की पुत्री नियाना अर्ग ने महज 5 वर्ष 10 महीने की उम्र में ही एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आई बी आर) में अपना नाम दर्ज कराया है। जो उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है। नियाना ने महज 1 मिनट 56 सेकंड्स में विश्व के सभी 195 (यूएन रेकॉग्निसड) देशों के नाम रुपरेखा मानचित्र पर पहचानते हुए बताए हैं। जो एक अद्वितीय रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि न केवल नियाना के लिए, बल्कि पूरे बिहार और चम्पारण वासियों के लिए गर्व का विषय है। नियाना वर्तमान में कानपुर नगर के शीलिंग हाउस स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा हैं। उनकी मां अमृता भारती ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नियाना की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!