https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकानूनबिहारलोकल न्यूज़
हरसिद्धि पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों व वारंटियों को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि थाना पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।

चम्पारण केसरी,दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,हरसिद्धि। रविवार को हरसिद्धि थाना पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवैध शराब मामले में फरार विवेक कुमार (पिता- राजेश भगत), उम्र 21 वर्ष, वार्ड संख्या 13, धवहि वैरियाडीह पंचायत निवासी शामिल है।
बताया गया है कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में सिंगहा निवासी हरिशंकर राय (पिता- दिलखुश राय) और उज्जैन लोहियार निवासी सुदामा सिंह (पिता- ढोड़ा सिंह) को भी पुलिस ने दबोच लिया।
थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।