https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहारलोकल न्यूज़

गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का हुआ आयोजन ।

राज्य सांख्यिकी निदेशालय के निदेशानुसार प्रत्येक पंचायत में रबी (गेंहूँ) फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया जा रहा है।

दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,चम्पारण केसरीकेसरिया, पू.च। राज्य सांख्यिकी निदेशालय के निदेशानुसार प्रत्येक पंचायत में रबी (गेंहूँ) फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन करना है। इस कड़ी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के लोहरगाँवा में गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का आयोजन बीडीओ कुमुद कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न किया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रबी वर्ष 2024-25 में लोहरगाँवा के किसान अशोक सिंह के खेत में गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग आयोजित किया गया। जहाँ 10 मीटर गुणा पाँच मीटर के कटिंग एरिया में फसल का उत्पादन 20.880 किलोग्राम अर्थात 41.76 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ है। इस अवसर पर बीपीआरओ खुशबू कुमारी, बीटीएम दिलीप कुमार, एटीएम अभिषेक कुमार सिंह, कृषि समन्वयक पीयूषनाथ त्रिपाठी, रवि प्रकाश मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!