लोकल न्यूज़

विश्व हिन्दू परिषद् चकिया कार्यालय का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन

चकिया, पू.च। हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवशर पर विश्व हिन्दू परिषद् चकिया जिला कार्यालय का उद्घाटन विहिप के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, आरएसएस के गोविंद प्रसाद एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं के साथ विहिप के उत्तर बिहार प्रांतीय मंत्री राणा रणवीर सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिला विहिप कार्यालय बाबूलाल साह बालिका (+2) विद्यालय के निकट पतंजलि भवन परिसर में शुभारंभ किया गया है। विहिप जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषंगी संगठन है जो बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के सनातन हिंदू संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए तत्पर है। उद्घाटन के दौरान विहिप चकिया जिला सह मंत्री अजय सिंह, सह मंत्री विपिन कुशवाहा, नविन गुप्ता, भोला सिंह, राम बाबू सिंह, प्रभु प्रसाद, लखिन्द्र कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर चकिया के प्राचार्य अनिल कुमार, बजरंग दल चकिया संयोजक मनीष खोखा, आरएसएस जिला मुख्य मार्ग प्रमुख सत्यम कार्तिकेय वत्स, चकिया खण्ड कार्यवाह दिपक शर्मा, नवीन बजाज, शम्भू तुलस्यान, भाजपा के चकिया मंडल अध्यक्ष विजय श्री, लायंस चकिया संरक्षक अनिल यादव, राजेंद्र सिंह, अमन गुप्ता, हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघचालक शुशील पाण्डेय, मोतिहारी नगर संघचालक उदय नारायण सिंह, जिला प्रचारक शिवम् सोनू, विभाग प्रचारक नीतीश एवं विहिप उत्तर बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने विहिप चकिया संगठन को बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!