बिहार

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मुखिया प्रभाकर मिश्र ने की पहल

मुखिया प्रभाकर मिश्र द्वारा विगत कई वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मुखिया प्रभाकर मिश्र ने की पहल

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी सुगांव पंचायत सरकार भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुखिया प्रभाकर मिश्र द्वारा विगत कई वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रखंड क्षेत्र के मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह दक्षिणी सुगांव के मुखिया प्रभाकर मिश्र ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रखंड क्षेत्र के 50 से अधिक छात्र,छात्राओं को मेडल , प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विभिन्न क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे कई लोगों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वजीत झा सहित कई प्रतिष्ठित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया,,,
मुखिया प्रभाकर मिश्र के द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश प्रवीण ,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप शर्राफ और समाजसेवी पंकज लोचन मिश्र को सॉल और मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर पैक्स अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद, संजीव शर्मा, प्रो मनोहर मिश्र, मुखिया अवधेश कुशवाहा, राजन श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, अशोक झा, संतोष जायसवाल,तपो झा, कुमार केशरी, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, सहित पंचायत के कई गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!