लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
जिम्मेदारी दी गई: • प्रखंड अध्यक्ष: उस्मानी होजैफा • नगर उपाध्यक्ष: नीतेश कुमार • प्रखंड कोषाध्यक्ष: अमित सिंह • प्रखंड महासचिव: राहुल राम एवं दीप नारायण कुमार • प्रखंड उपाध्यक्ष: आदित्य कुशवाहा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे: ➡️ युवा जिला अध्यक्ष (सांगठनिक, रक्सौल) मनप्रीत ठाकुर

सुगौली
शनिवार को नंद हाई स्कूल, सुगौली के प्रांगण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने उनके विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुगौली प्रखंड कमिटी का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई:
• प्रखंड अध्यक्ष: उस्मानी होजैफा
• नगर उपाध्यक्ष: नीतेश कुमार
• प्रखंड कोषाध्यक्ष: अमित सिंह
• प्रखंड महासचिव: राहुल राम एवं दीप नारायण कुमार
• प्रखंड उपाध्यक्ष: आदित्य कुशवाहा
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:
➡️ युवा जिला अध्यक्ष (सांगठनिक, रक्सौल) मनप्रीत ठाकुर
➡️ सुगौली प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान
जिन्होंने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और रामविलास पासवान जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरणादायक संबोधन दिया।
कार्यक्रम में शिवम तिवारी, दिलीप पासवान, टिंकू मिश्रा, ऋतिक बाबा, रवि बैठा रंजन पासवान राकेश राम अशोक सर्राफ निखिल तिवारी छोटे हाशिम सहित कई सम्मानित युवा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनप्रीत ठाकुर ने अपने भाषण में कहा कि “युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं, और रामविलास पासवान जी के विचार आज भी युवाओं को संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देते हैं।”
वहीं अजीत पासवान ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि सुगौली में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जाए और हर तबके की आवाज़ को संगठन में प्रतिनिधित्व मिले।”
कार्यक्रम सफलतापूर्वक समपन्न हुआ और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की सपथ ली!