प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया
मोहम्मद इरशादुल्लाह ने बताया कि ईद-उल-अजहा के मौके पर सौहार्दपूर्ण माहौल में ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। सभी ने अल्लाह से देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ की।

सुगौली प्रखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। इलाके की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
ताजबाबु चौक स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। सबसे बड़ी नमाज चीनी मिल मस्जिद में अदा की गई। यहां सैकड़ों नमाजियों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी। मौलाना ने नमाज की इमामत की। नमाज के बाद मौलाना ने खुतबा दिया। उन्होंने लोगों से एकता, भाईचारा और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की। भारत सहित पूरी दुनिया में अमन और विकास की दुआ की।
पंचायत क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने जा रहे अमरूल आलम ने बताया कि यह पर्व सादगी और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। नमाज के बाद सभी नमाजी एक-दूसरे को दुआ और सलाम कर घर लौटते हैं। फिर परिवार और मित्र एक-दूसरे के घर जाकर दुआ-सलाम करते हैं। ताजबाबु चौक के मोहम्मद इरशादुल्लाह ने बताया कि ईद-उल-अजहा के मौके पर सौहार्दपूर्ण माहौल में ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। सभी ने अल्लाह से देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ की। स्थानीय पुलिस भी पूरे क्षेत्र में गश्त करती नजर आई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह नगर के विभिन्न ईदगाहों पर मुस्तैद दिखे।