https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहार

संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने संभाला परिवहन सचिव का कार्यभार

कार्यभार ग्रहण के दौरान पुडकलकट्टी ने परिवहन विभाग के विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

चंपारण केशरी, दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2006 बैच के अधिकारी संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने गुरुवार को परिवहन सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए परिवहन सचिव पुडकलकट्टी और निवर्तमान सचिव श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण के दौरान पुडकलकट्टी ने परिवहन विभाग के विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निवर्तमान सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने उन्हें विभाग की वर्तमान स्थिति, चल रही योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने पुडकलकट्टी को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय कराया।

निर्वतमान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और विभाग के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अतुल कुमार वर्मा, अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!