https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहारराजनीति

राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का किया आयोजन।

सम्राट अशोक भवन परिसर में शुक्रवार को राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया।

चम्पारण केसरी,दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,केसरिया, पू.च। सम्राट अशोक भवन परिसर में शुक्रवार को राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष बदरूल हक तथा संचालन राजद राज्य परिषद सदस्य अवधेश यादव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भुदेव चौधरी ने कहा कि राजद ने हमेशा समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। सामाजिक न्याय सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि हमारी राजनीतिक चेतना और संघर्ष का मूल है। यह कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की चेतना का प्रतीक है। हमें एकजुट होकर सामाजिक समरसता को मजबूती देनी है और इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाना है। मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुना यादव ने कहा कि राजद ही एकमात्र ऐसा दल है जो गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की वास्तविक चिंता करता है।इस वर्ष देश में सिर्फ बिहार में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा के लोग गांव गांव में घुम कर आपको दिग्भ्रमित करने का प्रयास करेंगे।बहकावे में आने की जरूरत नही है। पूर्व विधायक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद ने जो सामाजिक न्याय की क्रांति लाई, उसी पर हम सभी को चलने की जरुरत है। राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि तेजस्‍वी यादव का सरकार बनाएँ ताकि माई बहिन मान सम्मान योजना के तहत 2500/माता बहन को मिल सके।जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाँ एकबाल सम्मी, प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, प्रदेश महासचिव मुकेश यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौकीर अहमद खान, नसीमुहो जोहा उर्फ नन्हे
समेत कई नेताओ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। वही पार्टी नेता अवधेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में केसरिया विधानसभा से महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। मौके पर खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौकीर अहमद खान, मजदूर प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, संजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया बच्चूलाल राय, हातिम खान, प्रमोद यादव, चन्द्रदेश्वर राय, रवि जायसवाल, सुमन यादव, लक्ष्मण प्रसाद, अमरेंद्र यादव, अशफाक अहमद खान समेत सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!