राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव का हुआ निधन।
राजद परिवार में शोक की लहर, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता।

चम्पारण केसरी,दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,मोतिहारी। पूर्व जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव सुरेश प्रसाद यादव जी का आकस्मिक निधन की खबर से पूरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई। जिला राष्ट्रीय जनता दल के लिए यह अपूरणीय क्षति है जिसका भरपाई करना जिला राजद के लिए बहुत मुश्किल है । जिला अध्यक्ष रहते हुए अपने कार्यकाल में जिला राष्ट्रीय जनता दल को नई मुकाम दी थी । इस अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि पुर जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव का निधन राजद पार्टी के साथ मेरा व्यक्तिगत नुकसान है । इस दुख की घड़ी में भगवान परिवार को इस असह्य पीड़ा सहने की शक्ति दे। विधान परिषद सदस्य सैयद फैसल अली ने कहा कि चंपारण में उनके निधन से राजद में हमेशा कमी खलेगी जिसका भरपाई करना बहुत मुश्किल है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मनोज कुमार यादव ,विधायक शमीम अहमद, विधायक शशि कुमार सिंह ,मेयर प्रीती गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक राजेंद्र राम ,पूर्व विधायक बबलू देव ,पूर्व विधायक फैसल रहमान ,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ,पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मदन प्रसाद, नागेंद्र राम ,ओम प्रकाश साहनी ,सुरेश साहनी, नूर आलम खान ,प्रेम यादव ,रामबाबू यादव, सुरेश यादव ,देवा गुप्ता, संजय निराला ,जावेद अहमद ,लाल बाबू खान, मुनीलाल यादव, कुमार शिवम शाह, अनिल यादव, मनोज यादव ,अरुण कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शाहिद अख्तर नुरुल हुदा, अवनीश यादव, पूनम देवी ,राजू पांडे, बंटी गुप्ता इत्यादि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।