जातीय जनगणना कराने के फैसला हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाली आभार यात्रा।
मोतिहारी में पार्टी के जिलाध्यक्ष ई.रमेश पासवान के नेतृत्व में कर्पूरी स्मारक से गांधीजी की प्रतिमा गांधी चौक तक आभार यात्रा निकाली गई।

चम्पारण केसरी,दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, मोतिहारी। भारत सरकार के कैबिनेट ने पुरे देश में आम जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराने हेतु फैसला लिया है। जातीय जनगणना कराने के फैसला के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राज्यव्यापी आभार यात्रा निकाली। मोतिहारी में पार्टी के जिलाध्यक्ष ई.रमेश पासवान के नेतृत्व में कर्पूरी स्मारक से गांधीजी की प्रतिमा गांधी चौक तक आभार यात्रा निकाली गई। जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारा लगाया।
जिलाध्यक्ष ई.रमेश पासवान ने कहा है की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पार्टी ने जातीय जनगणना कराने हेतु बहुत दिनों से प्रयास जारी रखा था। पार्टी के प्रमुख मांगो में जातीय जनगणना कराना एक महत्वपूर्ण मांग था। भारत सरकार ने इसको मान कर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की मांग पूरी कर दी है, अभी हाल फिलहाल में पार्टी बाल्मिकीनगर में चिंतन मंथन शिविर में भी चौदह प्रस्ताव पास किया था जिसमें जातीय जनगणना कराने की मांग सम्मिलित था। आभार यात्रा क़ो सम्बोधित करते हुए डॉ.दीपक कुमार ने कहा है की जातीय जनगणना कराने से देश में सभी लोगों के कास्ट की वास्तविक संख्या का पता लग पायेगा, जिसके हिसाब से मिलने वाले आरक्षण एवं योजनाओं का बिस्तार या कटौती किया जा सकेगा। किसी के हक़ की हक़मारी नहीं होगी। जिसकी जीतनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से सबको लाभ होगा।
आभार यात्रा में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव प्रो. सुरेंद्र कुशवाहा, वेदप्रकाश गुप्ता, मुजीबूर रहमान, विभूति नारायण सिंह, हनीफ हवारी, मंतोष यादव, डॉ.राकेश कुशवाहा, मुकेश कुमार, राजेंद्र शाह, चन्दन प्रसाद, राजन कुमार, राहुल कुमार, रामलखन शाह, मनोज कुमार, ई.सत्यम कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।