https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहारलोकल न्यूज़

हल्का कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल।

अंचल क्षेत्र के सभी हल्का कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

चम्पारण केसरी, मुन्ना तिवारी रिपोर्ट, हरसिद्धि। अंचल क्षेत्र के सभी हल्का कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को जमीन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरसिद्धि के हल्का कर्मचारीयों ने बताया कि पूरे बिहार के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी हड़ताल पर गए थे किन्तु सरकार के द्वारा हम लोगों की मांगों को स्वीकार्य करते हुए जल्द हीं निदान करने का वादा किया गया था। जिसपर सभी कर्मचारी वापस अपने कार्यों पर योगदान दे दिए थे। किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं होने पर पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी को जाने की मजबूरी है। बताते चले हक्का कर्मचारीयों की अन्य मांगों में मुख्यरुप से ग्रेड पे 1900 से 2800 करने और अपने अपने गृह जिला में हीं योगदान करने की मांग है। सरकार द्वारा यदि जल्द पहल कर इसका निदान नहीं किया जाता है तो आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सवाल यह उठता है कि जिन कामों में हल्का कर्मचारियों का रिपोर्ट महत्वपूर्ण होता है अब उसका निदान कैसे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!