https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकानूनलोकल न्यूज़
समकालीन अभियान में 6 वारंटी और 1 अभियुक्त गिरफ्तार
नीय थाना क्षेत्र में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने 6 वारंटी और 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, चम्पारण केसरी,हरसिद्धि। स्थानीय थाना क्षेत्र में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने 6 वारंटी और 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में लौकरियां से मीना देवी, पति नारद सिंह, ध्वही से प्रमोद पटेल, पिता सुग्रीव पटेल, राजकुमार पटेल, पिता श्री भगवान पटेल, कोबेया से सुभाष साहनी, पिता राम सागर चौधरी, सिंगहां से मैनेजर गिरी, पिता शिवरतन गिरी, और मटियारिया से राहुल कुमार, पिता स्वर्गीय मोहन चौधरी शामिल हैं। थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस अभियान में राजेश कुमार, राजीव रंजन, शिखा कुमारी, संतोषी कुमारी, उमेश पासवान, अविनाश कुमार, अनिल सिंह, संजय सिंह, विभा भारती सहित पुलिस बल शामिल रहा।