प्रखंड बीस सूत्री कमिटी गठित,अमित बने अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने मो. शहजाद।
सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा कोटवा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित कर इस संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है।

दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड,कोटवा:(चंपारण केसरी )। सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा कोटवा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित कर इस संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। कोटवा बाजार निवासी अमित कुमार को अध्यक्ष, मथुरापुर मठगोपाल के मो. शहजाद आलम को उपाध्यक्ष, इसके अलावे तेरह सदस्यों को नामित किया गया है।सदस्यों में बरकुरवा के शशि रंजन चौधरी, चितरिया के नंदू यादव, कोटवा के चंदा देवी, सेमरा टोला के मंटू राम, राजापुर मठिया के संजीत कुमार, अदिया के सुनरदेव ठाकुर, मच्छरगांवा के धनंजय कुमार, गढ़वा के संतोष ठाकुर, पोखरा के दुलार यादव, कररिया के अरविंद तिवारी, मच्छरगांवा के आलोक कुमार, कोटवा बाजार के परवाना खातून, आमवा के ठोला महतो को सदस्य नामित किया गया है। शेष रिक्तियों पर बाद में मनोनयन किया जाएगा। इसके अलावे कई पदेन सदस्य बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुशवाहा, संजय सिंह, राजेश्वर यादव, जयशंकर सिंह, सत्यनारायण साह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, राजेंद्र साह, अर्जुन मुखिया, अरुण दुबे, काशी यादव, पूर्व रजिया खातुन, प्रताप पटेल, ओमप्रकाश पटेल, पंकज उर्फ मंटु सिंह, म. जलालुदीन, राजन दुबे, रुपक मिश्र, राघो राम, नसीम अंसारी, जितेन्दर राम सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।