कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी_मंत्री
सम्मान समारोह में गन्ना उद्योग मंत्री ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट जाए।

दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, चम्पारण केसरीहरसिद्धि।सम्मान समारोह में गन्ना उद्योग मंत्री ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट जाए।
हरसिद्धि।हरपुर राय पंचायत अंतर्गत रानीछापारा में नवनिर्मित विवाह भवन में बुधवार को भाजपा द्वारा हरसिद्धि विधानस्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज व संचालन राजकिशोर सिंह कुशवाहा ने किया। करीब 800 सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व माला पहनाकर गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक बताए। ताकि योजनाओं का लाभ लोगो को मिल सके। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता जुट जाए। मौके पर नगर विधायक प्रमोद कुमार, पार्टी के वरीय नेता देवेश कुमार, शंभू प्रसाद, फारुख आजम, हरेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह, महेंद्र सहनी, राहुल तिवारी, वीरेंद्र कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, जग जीवन पासवान, अमजद खान, संजय प्रसाद, वीरेंद्र पासवान, रामबाबू पटेल सहित अनेक थे।