https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़
ग्राम कचहरी सचिव के पद पर काउंसलिंग का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण शंभू शरण पांडे के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान के साथ जिला पंचायत संसाधन केंद्र छतौनी मोतीहारी में चल रहे ग्राम कचहरी सचिव के पद पर काउंसलिंग का निरीक्षण किया गया।

दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, चम्पारण केसरी, मोतिहारी। उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण शंभू शरण पांडे के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान के साथ जिला पंचायत संसाधन केंद्र छतौनी मोतीहारी में चल रहे ग्राम कचहरी सचिव के पद पर काउंसलिंग का निरीक्षण किया गया। यह काउंसलिंग एक दिवासी था जिसमें ग्राम कचहरी सचिव के पद पर चयनित कुल 81 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग किया जाना था। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की सभी 81 अभ्यर्थी आज के काउंसलिंग में उपस्थित थे। काउंसलिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ही इस कार्य के नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।