https://champarankesari.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेललोकल न्यूज़

फुलवरिया ने किया कप पर कब्जा।

सुगौली प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के मैदान में बुधवार फाइनल मैच खेलने को क्रिकेट खिलाड़ी उतरे तो माहौल में खेल के अनुशासन की मिश्री घुल गई।

दीपांकर कुमार द्वारा पोस्टेड, (चम्पारण केसरी )सुगौली पू०च०। सुगौली प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के मैदान में बुधवार फाइनल मैच खेलने को क्रिकेट खिलाड़ी उतरे तो माहौल में खेल के अनुशासन की मिश्री घुल गई।मैदान में बनी मिट्टी का आखर पिच पर अपनी अपनी टीम के लिए चौका छक्का जड़ने की कोशिश हर खिलाड़ी ने की। फुलवरिया व लमौनिया के टीम के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।अवसर था, बिहार में दैनिक जागरण की स्थापना की 25 वी स्थापना के अवसर युवा खिलाड़ियों को निखारने के लिए क्वाटर सेंचुरी गली क्रिकेट मैच का।खेल का शुभारंभ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सोनेलाल सहनी,मुखिया अवधेश कुशवाहा,उपप्रमुख शंभु साह,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा,सुकन साह, संतोष जयसवाल ने क्रमश बॉलिंग व बैटिंग कर किया। फुलवरिया टीम के कप्तान बिक्कू कुमार और लमौनिया टीम के कप्तान राजा के बीच उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह ने टॉस कराया। टॉस जीतकर लमौनिया टीम ने 59 रन बनाया।इसमें खिलाड़ी विवेक ने सबसे अधिक 28 रन बनाया।गेंदबाज मुन्ना ने दो विकेट हासिल किया।जबाब में उतरी फुलवरिया की टीम ने 61 रन बनाया। गेंदबाज अशोक ने दो विकेट लिया।मैच में स्कोरर की भूमिका विकेश कुमारमिश्र में रहे।जबकि एम्पायर के रूप पुष्कर कुमार व मनोज कुमार थे। खेल के सफल आयोजन में मुखिया अवधेश कुशवाहा,मुखिया संघ अध्यक्ष सोनेलाल सहनीउपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा,दीपु श्रीवास्तव,संतोष जयसवाल,सुजीत रमण,सुकन साह,बिजेंद्र मिश्र,साजन कुमार,भुलन सहनी, ने अहम भूमिका निभाई।
टीम के खिलाड़ी एक नजर में।
फुलवरिया टीम
बिक्कू,मुन्ना,सौरभ,सलौदीन,रौशन, अभिषेक,राजा,विवेक,मनोज,दीपक,पुष्कर।

लमौनिया टीम राजा,राजू,सुजीत,सूरज,रूपेश,गुडू,आकाश,अजय,अशोक,रामचन्द्र,रिशु,धीरज,मनीफ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!