
मोतिहारी,पू०च०। आखिर कौन वह व्यक्ति है जो थानाध्याक्ष के साथ-साथ हर जगह देखा जाता है। चाहे थानाध्यक्ष किसी केस के सिलसिले में जाँच करने जाते हो या अन्य किसी जगह जाते हों। यह व्यक्ति शाये के समान साथ साथ दिखता है। किसी भी पुलिस कर्मी को अपने साथ या थाना में प्राइवेट आदमी नहीं रखने के पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश की घोड़ासहन थानाध्यक्ष धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि चम्पारण केसरी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ासहन थानाध्यक्ष अपने साथ पुलिस की सरकारी वाहन में प्राइवेट आदमी को बिठाते दिख रहे है। उनके साथ घूमते व पुलिस वाहन में बैठा प्राइवेट आदमी घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी परमेन्द्र यादव बताया जा रहा है। जानकारी है कि उक्त प्राइवेट आदमी का पूरी हनक थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों सहित सभी चौकीदारों पर चलता है।
थाने के एक पुलिसकर्मी अपने नाम का खुलासा नहीं करने के शर्त पर बताया कि वह व्यक्ति दिन रात थानाध्यक्ष के साथ ही रहता है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच होने पर सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। वर्तमान थानाध्यक्ष का घोड़ासहन थाने में दूसरी बार पदस्थापना की गई है। उनकी पहली पदस्थापना वर्ष 2024 में हुई थी। जहां लोकसभा चुनाव को लेकर करीब डेढ़ माह का उनका कार्यकाल रहा। वहीं दूसरी बार उनकी पदस्थापना अगस्त 2024 में तत्कालीन एसपी कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई थी। यह जाँच का विषय प्रतीत होता है। इधर, थानाध्यक्ष ने ऐसे आरोप से इंकार किया।