बिहार

मुखिया अवधेश कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा ने कंबल का वितरण किया

गर्म वस्त्र के अभाव में ठिठुरन भरी दिन काटना पड़ता है।इसको लेकर जरूरतमंदों के बीच कंबल दिया गया है।

सुगौली,पू.च: प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के छपवा चौक पर जरूरतमंदों के बीच मुखिया अवधेश कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा ने कंबल का वितरण किया।मुखिया ने बताया कि 101 जरूरतमन्दों को कंबल दिया गया है।इस कड़ाके की ठंड में गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।गर्म वस्त्र के अभाव में ठिठुरन भरी दिन काटना पड़ता है।इसको लेकर जरूरतमंदों के बीच कंबल दिया गया है।पंचायत में और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। वही सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ को मुखिया श्री कुशवाहा,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा,सीएसपी संचालक संदीप मिश्र,महेश मिश्र,पैक्सध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह,सुकन साह, संतोष जयसवाल,चंचल गुप्ता ने पुष्प गुच्छ व वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर दीपु श्रीवास्तव,राहुल गुप्ता,त्रिलोकी कुमार,अमर गुप्ता,दीपक गुप्ता,संतोष जयसवाल,प्रमोद शर्मा,मुकेश गुप्ता सहित कई मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!