
केसरिया, पू.च। वर्ष 2025 के स्वागत को लेकर विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप, रानीवास, गडंक तट समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ बौद्ध स्तूप पर देखी गई। करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। पिकनिक स्पॉटों में लोगों ने परिवार व अपने दोस्तों के साथ पहुंचकर नए साल को यादगार बनाने के लिए जमकर मौज मस्ती की। खुद से बनाकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। युवा वर्ग पिकनिक स्पॉट में टोलियां बनाकर पहुंचे थे। युवा अपने साथ साउंड सिस्टम के अलावा कई प्रकार के मनोरंजन के साधनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए। वे हिन्दी व भोजपुरी गीतों की धुन पर दिनभर थिरकते देखे गए। वही स्तूप पर युवक व युवतियाँ सेल्फी लेते नजर आई।
*परिसर मे लगाए गए स्टॉल*
बौद्ध स्तूप परिसर में महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान व आर्य समाज द्वारा निशुल्क शिविर लगाए गए थे। जिसमे अल्पाहार पानी व चाय की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष सीताराम यादव व आर्य समाज के प्रधान राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्टॉल लगाए गए हैं। मौके पर लव कुमार यादव, प्रफुल्ल कुंवर, सुनील सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
*प्रतिबंध के बावजूद भी बौद्ध स्तूप पर चढ़े लोग*
केसरिया बौद्ध स्तूप पर चढने के प्रतिबंध के वाबजूद लोग बड़ी संख्या में चढ़कर हुडदंग किया। स्तुप पर पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण लोग स्तूप के ऊपर तक चढ़ गए थे। हल्लाकि घंटो बाद बीडीओ मनीष कुमार सिंह व थानाध्यक्ष उदय कुमार समेत पुलिस बल के प्रयास से नीचे उतारा गया।
*जाम से परेशान*
बौद्ध स्तूप पर जाने आने के भीड़ को कारण एसएच 74 मार्ग पर जाम उत्पन्न हो गई थी। जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई।