बिहार

घर बनाने में कई पुस लग जाता है। लेकिन इस बांध के बनने से कई घर बर्बाद हो जाएगा। 

नरकटिया के विधायक शमीम अहमद ने कहा कि 1978 में यह योजना पास हुआ था। जो जनसंघर्ष के कारण बंद हो गया। फिर से यह काम शुरू होने की चर्चा पर हमने पूर्व विभाग को अवगत कराया था कि यह काम सही नहीं है। उन्होंने कहा कि घर बनाने में कई पुस लग जाता है।

घर बनाने में कई पुस लग जाता है। लेकिन इस बांध के बनने से कई घर बर्बाद हो जाएगा।
 सुगौली
 बांध निर्माण के विरुद्ध में सिकरहना तटबंध रोको संघर्ष समिति द्वारा डाक बंगला परिसर सुगौली में आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिकटा के विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस योजना को पारित किया गया है, किस अध्ययन के आधार पर किया गया है। सिकरहना नदी में पानी आने के बाद कैसे एक तरफ रोक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं चाहते है। यहां  कटाव रोधी कार्य और नदी की पेटी की सफाई की जरुरत है। बिना सिर पैर की योजना बेकार है। विधानसभा के अंदर और बाहर इसकी आवाज उठेगी। वहीं नरकटिया के विधायक शमीम अहमद ने कहा कि 1978 में यह योजना पास हुआ था। जो जनसंघर्ष के कारण बंद हो गया। फिर से यह काम शुरू होने की चर्चा पर हमने पूर्व विभाग को अवगत कराया था कि यह काम सही नहीं है। उन्होंने कहा कि घर बनाने में कई पुस लग जाता है। लेकिन इस बांध के बनने से कई घर बर्बाद हो जाएगा। अगर सरकार रोक नहीं लगाती है तबतक लड़ाई जारी रहेगी। बांध के अंदर रहने वाले लोग सभी पार्टी के लोग है। इसमें सबका नुकसान है। बाढ़ के लिए स्थायी समाधान हो। जबकि सुगौली के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी ने इस आंदोलन में शामिल  उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने पूर्व में बांध रोकने की संघर्ष को बताते हुए कहा कि अब फिर से यह काम शुरू हुआ। तो रोकने का काम शुरू किया गया। जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। इस संघर्ष को लड़ने वालों का मनोबल उच्चा हुआ है। सभी लोग अपने अपने इलाके में सक्रिय रहे। बांध का कार्य स्थागित हो। इसके लिए लड़ाई जारी रहेगी। कल्याणपुर के विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव इसके लिए पार्टी का बंधन टूट गया है। सरकार को भी झूकना पड़ेगा। उपस्थित लोगों को उत्साहित करते हुए कहा कि सोचने की जरूरत नहीं है। बांध का निर्माण नहीं होगा। जनता का आवाज बड़ी ताकत है। हमसभी एक है तो वो काम कैसे होगा। सुगौली के विधायक शशिभूषण सिंह ने कहा कि यह सर्वदलीय मंच है। मुख्यमंत्री व विभाग को ज्ञापन दिया गया है। यह बांध नहीं बनेगा। इसके बनने से दिक्कत होगी। विधानसभा गेट पर धरना दिया जाएगा। पूर्व पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष
मो.आरिफ हुसैन ने कहा कि यह आंदोलन दो लाख लोगों को डूब जाने  तथा विस्थापित होने का मामला है। जिसे हमलोग संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा नेता गंगा राम ने कहा कि उंचा बांध बनेगा तो गांव के गांव डूब जाएगा। भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि सरकार हम बनाते है, हम हटाते है। इसके लिए भी हमें लड़ाई लड़नी होगी। पत्रकार ओजेर अंजूम ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद खड़ी हो जाएगी तो मजाल नहीं है कि बांध का निर्माण हो जाए। जनता जाग गई है। डा.मंजर नसीम ने कहा कि बांध रोको अभियान को जारी रखना है। हमसब मिलकर इस काम को पूरा करना है। हमसभी की  आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, बंजरिया के जिला पार्षद तसिफुरर्रहमान, प्रमुख जफीर आजाद, सोनालाल सहनी, मो. अली असगर, शमिमुल हक आदि ने संबोधित किया…………………………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!