दुसरे बार जिलाध्यक्ष पद पर अशोक पांडेय निर्वाचित
बैठक सुगौली रामगोपाल खंडेलवाल के आवासीय परिसर स्थित काशी गोदावरी भवन के सभागार मे

दुसरे बार जिलाध्यक्ष पद पर अशोक पांडेय निर्वाचित .
सुगौली पू.च.भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक सुगौली रामगोपाल खंडेलवाल के आवासीय परिसर स्थित काशी गोदावरी भवन के सभागार मे पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक मे भाजपा प्रदेश कार्यालय से नामित चुनाव प्रभारी रामदयाल शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए श्री अशोक पाण्डेय के नाम का प्रस्ताव रखा जहां मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मती से समर्थन कर श्री पाण्डेय को भाजपा का जिला अध्यक्ष के रुप मे चुना। बैठक मे सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल, पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल,पुर्व विधान पार्षद बब्लु गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, ध्रुव प्रसाद, जितेंद्र कुशवाहा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकाश शर्मा, रामइकबाल प्रसाद,अखिलेश गुप्ता, प्रमोद शंकर सिंह, लालबाबू सिंह, भरत सिंह, अजय पटेल, गंगा राम, सोनालाल सहनी, अवध पटेल सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।