
मनीष सिंह, तुरकौलिया
तुरकौलिया। प्रखंड के जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गांव में शुक्रवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया विनोद सिंह ने किया। इस शिविर में दर्जनों मवेशियों के निशुल्क इलाज किया गया।
चिकित्सा शिविर में प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने पशु प्रजनन से संबंधित बीमारी की जानकारी व रोकथाम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने हिट में न आना, बार बार हिट में आना, गर्भधारण नही करना, दो बयानों के बीच अंतराल बढ़ जाना से संबंधित बीमारियों का इलाज भीकिया। इसके साथ ही पशुपालकों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक भी किया गया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों के बीच मवेशियों के लिए कृमि नाशक दवा, मिनरल्स मिक्चर, भूख लगने की दवा, दस्त रोकने की दवा का भी वितरण किया गया। वहीं मौके पर किशुन बैठा, लक्ष्मण सिंह, वशिष्ठ साहनी, अमेरिका पाल, सत्यनारायण भगत, सुनकी देवी, पारस लाल सिंह, योगी साहनी, फुलेना पाल, अकलु सिंह सहित दर्जनों पशुपालक उपस्थित थे।