Uncategorized

ससुराल में युवक का लटका हुआ शव बरामद

आत्महत्या की संभावना

कोटवा। थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक युवक का लटका हुआ शव उसके ससुराल से पुलिस ने बरामद किया। शव के पास से एक मिस फायर लोडेड कट्टा और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। मृतक की पहचान केसरिया थाना के त्रिलोकवा निवासी रबिंद्र सहनी के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार सहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदर 2, थानाध्यक्ष कोटवा,अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं एफएसएल की टीम द्वारा पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गई एवं आवश्यक सबूत एकत्रित किए गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के सरपंच मैनेजर सहनी का पोतिन दामाद लगता था। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आत्म हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है। साथ ही घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में रह कर कमाता था। शुक्रवार की अहले सुबह ससुराल वालों ने घर के पीछे एस्बेस्टस के पाइप से प्लास्टिक की रस्सी में लटका हुआ शव देखा। मृतक की पत्नी मनीषा देवी अपने ससुराल त्रिलोकवा गांव में है। जबकि अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक की ढाई साल पूर्व शादी हुई थी जिसको एक लड़की भी है। पुलिस घटना के अन्य एंगल पर भी जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन अन्य सभी बिंदु पर भी जांच की जा रही है। घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष राजरूप राय, एस आई हरेश कुमार शर्मा, एस आई दीप्ति कुमारी एवं एसएफएल की टीम द्वारा गहन जांच पड़ताल किया गया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!