
मोतिहारी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते का मामला प्रकाश में आया है। वही राजेपुर थाना क्षेत्र से हथियार लहराने वाले दीपक कुमार को एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है। आपको बता दे कि डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट फोटो मिला जिसका आईडी दीपक कुमार के नाम से था। त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना क्षेत्र से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार व्यक्ति के निशान देही पर देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है। वही छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सुरेंद्र राम और सशस्त्र बल मौजूद थे।