बिहार

सीएम के 24 दिसंबर को प्रगति यात्रा को लेकर अधिकारियों का दौरा तेज हो गया है

सदर एसडीएम स्वेता भारती,बीपीआरओ नाजीश परवीन,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सोनेलाल सहनी, मुखिया रंजित झा सहित सभी मुखिया फहुचे थे कार्यक्रम स्थल.

सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरी सुगांव पंचायत के सुगाव में सीएम के 24 दिसंबर को प्रगति यात्रा को लेकर अधिकारियों का दौरा तेज हो गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का मोतिहारी सदर एसडीएम स्वेता भारती,बीपीआरओ नाजीश परवीन,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सोनेलाल सहनी, मुखिया रंजित झा सहित सभी मुखिया व अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहें कार्य का जायजा लिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर युद्ध स्तर पर चल कार्य जो लगभग अंतिम चरण पर है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त की गई है। बिजली,पानी,ऱग-रोगन, बाउंड्री,तालाब का जिर्णोद्धार,मंदिर का ऱग-रोगन, कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए रोड़ की साफ-सफाई, नल-जल सहित अन्य कार्य अंतिम चरण पर है। अपने क्षेत्र में सरकार के आगमन को लेकर आस-पास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं कार्यक्रम स्थल सज-धज के तैयार होने में कुछ ही दिन बाकी रह गया है। खास करके जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अपने सीएम के आगमन को तैयारियां जोर-शोर पर कर रही है। स्वागत गान के साथ कई अन्य चीजों की तैयारियां में जुटी हुई है। अब बचें कार्य का निपटारा जल्द कर लिया जायेगा। कार्यक्रम स्थल का जायज़ा के दौरान सदर एसडीएम स्वेता भारती ने स्थानीय मुखिया से सहित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया। वहीं तैयारियां को लेकर प्रशासनिक स्तर से पिछले दो सप्ताह से तैयारी काफी जोर-शोर से कर रहें हैं। वहीं विभिन्न विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर है। विधुत विपत्र सुधार शिविर लगाकर स्मार्ट मीटर की शिकायतों को दुर किया जा रहा है। वही जो पदाधिकारी अपने कर्तव्य की गति मंथर कर रखे थें,वह भी तीव्र गति से पेंडिंग काम को निपटने में लगे हुए हैं। सरकार के आगमन को लेकर चारों ओर ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। मौके पर मुखिया अवधेश कुशवाहा,अनुरुद्ध सिंह,संजय यादव,अशोक पासवान,मैनेजर सहनी, राजदेव प्रसाद,बबलू तिवारी,मंगनी मिश्र,सीडी झा,मनोज मिश्रा,धामु सिंह,बिनोद झा सहित कई मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!