पुलिस ने पुराने केस में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सुगौली पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की

सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने पुराने केस में चल रहे फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह। कांड संख्या 272/22 पूर्व से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई दिलीप सिंह ने रात्रि को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए जालंधर साह पिता राजुल साह,विकास कुमार पिता बद्री साह दोनो फुलवरिया निवासी है जो दोनो एक ही केस में अभियुक्त है। दोनो पर केस होने के बाद पूर्व से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जालंधर और विकास दोनो रात्रि को घर पर सोए हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस घर पर छापेमारी कर दोनो फुलवरिया निवासी विकास और जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले की पुलिस लंबित हुए केसों के फरार अभियुक्तों को लगातार धड़ पकड़ कर उन्हे जेल भेज रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया की केस में चल रहे फरार अभियुक्तों के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।