
पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया निरीक्षण।
तुरकौलिया पु.च. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को थाने का किया निरीक्षण। उक्त निरीक्षण के पश्चात उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की जिले के सभी थानों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा प्रत्येक हफ्ते एक थाने का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। थानों की कार्यप्रणाली और वर्क कल्चर को बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा। थानों की सर्विस डिलीवरी बेहतर बनाने का प्रयास एवं थानों की बिल्डिंग, पुलिस बल, वाहन और अन्य संसाधन की समीक्षा कर सुदृढ़ किया जाएगा।कई वर्षों से एक ही थानों में जमे पदस्थापित सिपाही, मुंशी, कर्मी का दूसरे थाना में तबादला किया जाएगा। अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण, शराब/नशा पे कारवाई की समीक्षा की जाएगी। बदलते क्राइम पैटर्न के आधार पर थाना पेट्रोलिंग रूट चार्ट को अपडेट किया जाएगा, अपराधग्रस्त जगहों पर पुलिस पिकेट खोला जाएगा। थानावार स्पीडी ट्रायल की समीक्षा, ईनामी अपराधियों पर कारवाई, माफियाओं की संपति जप्त करने की समीक्षा।दागी, जेल से छुटे अपराधियों के ऊपर सर्विलांस, गुंडा परेड।चौकीदारों की कार्यप्रणाली की समीक्षा, ग्राम अपराध पंजी को अपडेट कराया जाएगा।सभी एस डी पी ओ और सी आई भी अपने क्षेत्र अंतर्गत थानों का निरीक्षण करेंगे। इंस्पेक्शन का चेकलिस्ट दिया जा रहा है, ताकि एकरूपता बनी रहे।
मौके पर सदर डी एस पी, अरेराज एस डी पी ओ, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एवं थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो….