नप मुख्य पार्षद पति अलीहसन जदयू में हुऐ शामिल, लोगों में हर्ष
पार्टी अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

नप मुख्य पार्षद पति भाई अलीहसन जदयू में हुऐ शामिल, लोगों में हर्ष व्याप्त
सुगौली, पू.च: नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति भाई अली हसन समेत कई लोगों ने जदयू ज्वाइन किया। पार्टी अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जदयू राज्य कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पर्ची देकर सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के साथ विकास की धारा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी हमारे नेता ने मिसाल कायम की है। 19 वर्षों के सुशासन और हमारे नेता की विकास और व्यक्तित्व का असर है कि दिन-प्रतिदिन जदयू के कारवां में नए लोग शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य बीरेंद्र नारायण यादव, पार्टी कार्यालय प्रमुख चंदन कुमार, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल जदयू नेता अचिंत कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं जदयू पार्टी ज्वाइन करने के बाद भाई अली हसन ने बताया कि सुगौली विधानसभा में पार्टी को और मजबूत करने के लिए सदस्ता अभियान भी चलाया जायेगा, और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों को और मजबूत करने का काम किया जाए गा।