मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति के मोतिहारी आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चप्पे-चप्पे पर तैनात थे जवान
पुरा शहर पुलिस छावनी में हुआ तब्दील
(रंजन कुमार/एस०कुमार/प्रमोद कुमार/प्रवीण कुमार पाण्डेय)
चम्पारण केसरी,मोतिहारी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मोतिहारी आगमन को लेकर प्रेक्षागृह सहित शहर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा कडे इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपराष्ट्रपति पुलिस केन्द्र स्थित हेलीपैड पर पंहुचे। जहां जिलाधिकारी की आगवानी में प्रेक्षागृह होते हुए चरखा पार्क गए। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रेक्षागृह पहुंचे। प्रेक्षागृह पहुंचने के बाद महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति के आगमन पर शहर के कोने-कोने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी स्वर्ण प्रभात खुद संभाल रहे थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह प्रेक्षागृह मोतिहारी में संपन्न हुआ। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल, स्थानीय सांसद एंव महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं कुलपति ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इस अवसर पर आयुक्त तिरहुत प्रमंडल,पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण रेंज,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला प्रशासन के अधिकारी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थें। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मोतिहारी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने उन देशों को पीछे छोड़ दिया है, जो हम पर राज करते थे। यह बहुत बड़ी छलांग है। गांधी जी का सपना था कि भ्रष्टाचार खत्म हो। एक जमाना था। जब बिना बिचौलियों के कोई काम नहीं होता था। आज सब गायब हो गए है। विकसित भारत सपना हीं हमारा लक्ष्य है। धनखड़ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम ने राज्य में बदलाव लाने का काम किया है। इसी के साथ छात्रों से कहा कि पढ़ाई सब दिन जारी रहे। इसके लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा विश्वविद्यालय को देते रहें।
इधर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई कभी खत्म नहीं होती। आप अपने कमाई का कुछ हिस्सा विश्वविद्यालय को दें। सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दलों के अलावा यहां के स्थानीय लोगों ने भी योगदान किया है।