महिला जागरूकता अभियान को लेकर जय प्रभा प्रोजेक्ट आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
महिला जागरुकता अभियान

केसरिया, पू.च। प्रखंड के जय प्रभा प्रोजेक्ट आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय थाना के महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अनिता कुमारी ने महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, और आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होने छात्राओं से कहा कि असुरक्षा महसूस होने पर पुलिस या 112 को सूचना दे। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ महिेला पुलिस अधिकारी शामिल हुई। इस दौरान छात्राओ के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागी के बीच शैक्षणिक समाग्री वितरण की गई। जिसमें किजंल परी प्रथम, मुशरत प्रवीण द्वितीय व सानीया इजाज तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार, पाशपत, मनीषा कुमारी, कोमल गुप्ता, मनोहर प्रसाद, अशोक राम समेत कई छात्राएँ उपस्थित थी।