
मोतीहारी, पू.च। प्रखंड में माई बहिन मान योजना के प्रचार प्रसार में पूर्वी चम्पारण महिला राजद जिला अध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में एक अभियान चलाकर लोगों को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की घोषणा की जानकारी दी गई। इस दौरान मोतिहारी राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रभावती देवी की आवास पर एक बैठक का आयोजन की गई। जहां पर आसपास की दर्जनों महिलाएं और वार्ड सदस्य ने राजद की योजना के घोषणा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को धन्यवाद और आभार प्रकट की। जिलाध्यक्ष श्रीमती देवी ने बताई कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है। जो महिलाओ का मान सम्मान का ध्यान रखती है। निश्चित रूप से बिहार में राजद की सरकार बनेगी तो हमारे नेता इस योजना को लागू कर एक इतिहास बनाने का कार्य करेंगे।