राज्य

जिविका दीदीयों को महिलाओं के अधिकार के बारे में दी गयी जानकारी

महिला पुलिस पदाधिकारी महिलाओं को कर रही हैं जागरूक

सुगौली,पू.च: प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर महिला सशक्तिकरण अभियान व जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला के अधिकारों के बारे में महिला थानाध्यक्ष प्रत्याशी कुमारी व सुगौली थाना के एसआई मोना कुमारी ने जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि सरकार महिलाओं के सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए है।यदि किसी भी महिला को किसी तरह की परेशानी होती है तो वह सीधे थाना पर आकर शिकायत करें या सूचना दे।उसपर पुलिस के द्वारा त्वरित करवाई की जाएगी। यदि कोई किसी बालिक या नवालीक महिला को घर के लोग या अगल बगल के लोग या बाहरी व्यक्ति तंग करता है या प्रताड़ित करता है तो सीधे पुलिस को खबर दे।वैसे लोगो पर जल्द से जल्द करवाई की जाएगी।महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी थानों में विशेष व्यवस्था की गई है।शादी के वक्त दहेज मांगना या शादी के बाद दहेज मांगना कानून अपराध है।किसी भी महिला को गलत नजर से देखना,छूना या ताक झांक करना कानून अपराध है। इसके अलावे छोटे बच्चे के साथ गलत व्यवहार करना भी कानून अपराध है।इसके लिए सरकार ने बाल सुरक्षा कानून बनाया है। बहुत ऐसी महिलाएं है जिसे छोटे बच्चे व अपने अधिकार के बारे में जानकारी नही है।उनसभी लोगो को इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया जा रहा है। कोई भी महिला बेहिचक अपनी शिकायत पुलिस को जरूर बताएं,ताकि उनकी सहायता की जा सके।पुलिस आपके साथ मित्रवत व्यवहार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!