राज्य

हरसिद्धि मनरेगा का नया खेला

सरकारी विद्यालय के रसोइया को बना दिया मनरेगा मजदूर

प्रवीण कुमार पाण्डेय, अरेराज, पू०च०। अनुमंडल के हरसिद्धि प्रखंड के मनरेगा में नया खेला देखने को मिला है। ओलहां मेहता टोला में वही मेट और वही मजदूर के बाद नया मामला इसी पंचायत में सामने आया है। यहां सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक रसोईया का भी रोज फर्जी तरीके से हाजरी बनाया जा रहा है। योजना संख्या (0513008/RC/20604980) पीएस ओलहां मेहता टोला वार्ड संख्या 2 में शिव मंदिर से हरपुर जाने वाली रोड़ में मिट्टी भराई एवं सोलिंग कार्य के मास्टर राॅल संख्या 6699 में मनरेगा मेट रिजवाना खातून द्वारा रोज इनका हाजरी बनाया जा रहा है। जबकि रिजवाना एक दूसरे योजना मे खूद मजदूर हैं। गुरुवार को बनाये गये आ‌ॅनलाइन हाजरी में सुखाड़ी मेहता मजदूर हैं। इस फर्जीवाड़ा की भनक अगर पंचायत के रोजगार सेवक को नही है तो जाहिर सी बात है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। यह जांच का विषय हैं। जबकि पंचायत में रोजगार देने की जिम्मेवारी रोजगार सेवक की ही है। ओलहां मेहता टोला के ग्रामीण सूत्रों की माने तो सुखाड़ी मेहता विद्यालय मे रोज रहते है। उनको मनरेगा कार्य में एक दिन भी नहीं देखा गया हैं। यह पूरी तरह विभागीय मिलीभगत को दर्शाता है। बहरहाल देखना है कि आगे विभागीय कार्यवाही शुरू होती है या खानापूर्ति कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!