बिहार

अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती मनाई गई

पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल जी जब बोलते, तो लगता उनकी वाणी में भारत बोल रहा है

*अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती मनाई ग.*

*पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल जी जब बोलते, तो लगता उनकी वाणी में भारत बोल रहा है*

मोतिहारी
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता के अध्यक्षता में सुगौली विधान सभा कार्यालय में पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी जी के उपस्थित में भारतीय राजनीति के युगपुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री साहनी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल जी जब बोलते, तो लगता उनकी वाणी में भारत बोल रहा है भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और युगदृष्टा,हम सबके आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय उत्कर्ष और समाज कल्याण को समर्पित उनका जीवन हम सबके लिए जीवंत राष्ट्र प्रेम और प्रेरणा का स्रोत है कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकाश शर्मा,संजय संजु,सुजीत सहनी,शम्भु यादव, अमर प्रसाद, प्रशांत सर्राफ, प्रिंस चौबे,बृजकिशोर पासवान, नितेश यादव, राजकुमार, बजरंगी सर्राफ,केदार कुमार सहीत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!